Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आत्मनिर्भर संगठन पर जोर: भाजपा गणेश मंडल की पदाधिकारी बैठक संपन्न.........NN81



भारतीय जनता पार्टी गणेश मंडल, भीलवाड़ा की आत्मनिर्भर संगठन पदाधिकारी बैठक बुधवार को पुलिस लाइन स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने संगठन संरचना को मजबूत करने और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जल सेवा, पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला मंत्री एवं मंडल पालक लादू लाल जाट तथा सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र नायक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री एडवोकेट तेजेंद्र सिंह शक्तावत, राधेश्याम गाडरी, मंडल उपाध्यक्ष रतन लाल आचार्य, भंवर सिंह सोलंकी, वीरेंद्र शर्मा, गिरिराज मेघवाल, पवन राठी, मंडल मंत्री मधुबाला यादव, विनोद शर्मा, राजेश पुरी सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र पारीक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes