Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत प्रवेश मेला का आयोजन..............NN81



 नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्रवेश मेला सत्र 2026 - 27 का आयोजन दिनांक 7 मई को प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन में किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से क्षेत्र के 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अवगत कराने के साथ, कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग और मेजर, माइनर, एमडीसी विषय संबंधी जानकारी देने के लिए इस प्रवेश मेला का आयोजन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम को चुनने में मदद मिलेगी तथा विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानेंगे। इस प्रवेश मेले में विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट पंजीयन की सुविधा भी सहायता केंद्र के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ आदिश कुमार जैन ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण चलाया जा रहा है, जिसमें सत्र 2026-27 में प्रदेश के समस्त शासकीय या अशासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा संस्थानों में 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को सहायता केंद्र के माध्यम से ऑन द स्पॉट पंजीयन की सुविधा दी जा रही है साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश लेने पर मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति व शासन की योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। विद्यार्थियों को ई प्रवेश पोर्टल व ई प्रवेश मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ जैन ने बताया कि ई प्रवेश संबंधित समस्याओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 24 * 7 हेल्पलाइन नंबर 8000063632 तथा टोल फ्री नंबर 18008908399 जारी किया है, जिसमें विद्यार्थी किसी भी समय प्रवेश संबंधित आने वाली समस्याओं से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। महाविद्यालय में संचालित सहायता केंद्र द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, ऑफलाइन सत्यापन व करियर काउंसलिंग व पाठ्यक्रम चुनाव संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। महाविद्यालय की सहायता केंद्र टीम में नोडल अधिकारी प्राध्यापक डॉ आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, राम कुमार अंजोरिया, लविश जैन, बद्रीलाल डाबी व कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज भावसार  है। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।

 रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes