Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बालिकाओं को पोक्सो एक्ट व गुड टच-बैड टच की दी जानकारी..........NN81

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को पोक्सो एक्ट, पॉश एक्ट, गुड टच-बैड टच सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।


पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की ओर से केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय समेलिया तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय आटूण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी देते हुए यौन शोषण, छेड़छाड़ और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया भी समझाई।


मनोसामाजिक परामर्शदाता सुनीता शर्मा ने बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भावनात्मक सशक्तिकरण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्म-सुरक्षा और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।


सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए सामाजिक संवाद, पारिवारिक सहयोग और सकारात्मक सोच के महत्व पर चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes