Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सड़क निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण, विधायक से मिले—एक माह का दिया अल्टीमेटम...........NN81



डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत कोपेडीह से आरगांव-बोदेला पहुंच मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगभग एक वर्ष पूर्व इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिस दौरान प्रशासन की ओर से तत्कालीन एसडीएम द्वारा जल्द कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी के विरोध में आज ग्रामीण विधायक निवास पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी बात रखी। ग्रामीणों के अनुसार, विधायक दलेश्वर साहू द्वारा तत्काल  अधिकारी से बात कर एक माह के भीतर कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया है।ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर नजरें टिकी हुई हैं।

केशव साहू 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes