Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में गौ सेवा का सराहनीय प्रयास, जल टंकी वितरण कार्यक्रम आयोजित...........NN81



भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा एवं बी योर्स फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह गौ माता के लिए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जल टंकी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वैंकटेश्वर महादेव मंदिर, राजस्थान पत्रिका प्रेस के सामने, नया बापूनगर में प्रातः 7:30 बजे संपन्न हुआ।

इस सेवा प्रकल्प के तहत गौशालाओं एवं जरूरतमंद पशुपालकों को जल टंकियां वितरित की गईं, ताकि भीषण गर्मी में गौ माता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने गो सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानवेन्द्र लोढ़ा, अनिल शर्मा, नितिन मेहता, प्रेक्षा मेहता एवं अदिति जैन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वार्ड नंबर 6 के अध्यक्ष महावीर वर्मा, सचिव मुकेश छीपा, शाखा सदस्य दीपेश खंडेलवाल, सावन मालीवाल एवं अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा प्रकल्प भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को और अधिक मजबूती मिले। अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए गो सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया एवं महिला संयोजिका पूनम डाड ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes