Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

निगम मंडल अध्यक्षों का मुख्यमंत्री के प्रति आभार...........NN81


भोपाल। 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने अपनी जमावट करना शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर निगम- मंडल अध्यक्षों के पद पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताजपोसी की जा रही है।  विभिन्न वर्गों एवं समाजों को साधने के लिए सामाजिक स्तर पर भी लोगों को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न विकास प्राधिकरण,बोर्ड आदि गठित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में  म.प्र.सहरिया आदिवासी विकास परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी आदिवासी ने कल भोपाल में पदभार ग्रहण किया। वन विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सहरिया विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी आदिवासी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे ऐसी गरीब महिला को मुख्यमंत्री जी ने मंत्री  का दर्जा जैसा पद देकर पूरे आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है, मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं, एवं मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते हुए अपने सहरिया आदिवासी भाई,बहनों के विकास  हेतु कार्य करती रहूंगी। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच प्रतिनिधि बाबूसिंह, सुरेंद्र सिंह गुर्जर,युवा नेता रामनिवास कुशवाह, वासुदेव आदिवासी, सीताराम रावत सुमित यादव एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। एंजेल प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री एवं वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत का स्वागत किया एवं उनसे सौजन्य भेंट की।

अमन खान इंकलाबी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes