Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमरोहा ज़िले में एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार यह मामला सिकंदराबाद गांव का है, जो आदमपुर थाना क्षेत्र में आता है।............NN81



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह स्थानीय किसान मेंथा के खेत में काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका देखा। शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes