Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने सिंगल क्लिक से रायसेन जिले के पेंशन योजनाओं के 108953 हितग्राहियों को अंतरित किए 6 करोड़ 53 लाख रू ..............NN81



 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 3345231 हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ 71 लाख रू की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डाॅ यादव द्वारा रायसेन जिले के 108953 हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से 6 करोड़ 53 लाख रू की राशि अंतरित की गई है। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे। 

 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल 108953 पेंशनर्स के खाते में 6 करोड़ 53 लाख 69 हजार रू की राशि अंतरित की गई। इसमें निःशक्त पेंशन योजना के 2335 हितग्राहियों के खाते में कुल 14 लाख रू, वृद्धावस्था पेंशन योजना के 53640 हितग्राहियों के खाते में तीन करोड़ 21 लाख 84 हजार रू, विधवा पेंशन योजना के 14549 हितग्राहियों के खाते में 87 लाख 29 हजार रू, कन्या अभिभावक पेंशन येजना के 709 हितग्राहियों के खाते में चार लाख 25 हजार रू, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के 2233 हितग्राहियों के खाते में 13 लाख 39 हजार रू, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के तहत 47 हितग्राहियों के खाते में 28 हजार रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 19985 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 19 लाख 91 हजार रू, मंदबुद्धि/बहुविकलांग सहायता अनुदान योजना के तहत 1088 हितग्राहियों के खाते में 6 लाख 53 हजार रू, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना के 8624 हितग्राहियों के खाते में 51 लाख 74 हजार रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 886 हितग्राहियों के खाते में 05 लाख 31 हजार रू और सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 4857 हितग्राहियों के खाते में 29 लाख 14 हजार रू की राशि अंतरित की गई।


संवाददाता रोहित साहू न्यूज नेशन 81 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes