Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में रविवार सांयकालीन संध्या चौपाल में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान........NN81


संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में रविवार सांयकालीन संध्या चौपाल में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत पंचायत समिति आमेर की ग्राम पंचायत अचरोल में जनसुनवाई आयोजित हुई। उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा उनके त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

*मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान*

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को जानने, समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए फील्ड में जाना जरूरी है।

श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का दूरदर्शी विजन है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करना है।

*ग्राम-2026 से मजबूत होगा कृषि इको-सिस्टम*

श्री पटेल ने कहा हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि का मजबूत इको-सिस्टम विकसित करने के लिए कार्य कर रही है और ग्राम-2026 का आयोजन उसी दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा गेहूं की खरीद पर 150 रुपये बोनस दिया जा रहा है।

*पंच गौरव योजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मिलेगी नई ऊँचाइयाँ*

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा 'पंच गौरव योजना' के अंतर्गत जिले की विशिष्ट पहचान को बढ़ावा देने हेतु पंच गौरव का चयन किया गया है। उन्होंने कहा रत्नाभूषण को मुख्य उत्पाद, आँवला को प्रमुख उपज और लिसोड़ा को विशेष वनस्पति प्रजाति के रूप में, वहीं पर्यटन संवर्धन के लिए आमेर दुर्ग और खेल श्रेणी में कबड्डी का चयन किया गया है। उन्होंने कहा इस योजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई ऊँचाई मिलेगी।

*2 करोड़ 20 लाख फसल बीमा पॉलिसी सृजित*

श्री पटेल ने कहा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाते हुए प्रदेश में सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 76 लाख से अधिक किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत साढ़े छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के बीमा क्लेम वितरित किए गए हैं तथा 2 करोड़ 20 लाख बीमा पॉलिसी सृजित की गई हैं। 

*78 लाख किसानों को ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरित*

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा पीएम कुसुम योजना के तहत 65 हजार से अधिक सोलर पंप सेट स्थापित किए गए हैं तथा प्रदेश के 78 लाख किसानों को 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

*ये रहे उपस्थित*

इस दौरान पूर्व सांसद श्री रामचरण बोहरा, प्रधान श्री बद्रीनारायण बागड़, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, श्री सुरेश सैनी, श्री सुरेंद्र चौधरी, प्रशासक अचरोल श्रीमती जमना देवी, उपखण्ड अधिकारी श्री वीएल स्वामी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 रोहित कुमार सिंधी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes