Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है।............NN81



इसी क्रम में पंचायत समिति रेनवाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटावा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान स्थानीय किसानों ने कृषि विभाग की तारबंदी योजना से मिले लाभ साझा किए। ग्राम निवासी मदनलाल, मालीराम, बाबूलाल, सीताराम एवं नाथूराम जाट ने बताया कि वे कृषि एवं पशुपालन कार्य से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन खेतों में तारबंदी नहीं होने के कारण आवारा पशुओं द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जाता था।

कृषि विभाग के अधिकारियों से योजना की जानकारी मिलने के बाद किसानों ने तारबंदी योजना के तहत आवेदन किया तथा विभागीय अनुदान प्राप्त कर अपने खेतों की तारबंदी करवाई। योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनकी फसलें सुरक्षित हो गई हैं तथा आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान में कमी आई है।

किसानों ने बताया कि पहले फसल की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब तारबंदी होने से उन्हें राहत मिली है। इससे खेती में सुधार हुआ है तथा आय में भी वृद्धि हुई है।

योजना का लाभ मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

रोहित कुमार सिंधी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes