Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार...........NN81


। कोतवाली थाना पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व हुई ₹2.60 लाख की सनसनीखेज उठाईगिरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी को छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1 लाख नगद एवं वारदात में प्रयुक्त होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस जटिल मामले का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को अज्ञात बदमाशों ने बैंक से रकम निकालकर लौट रहे व्यक्ति की स्कूटी की डिग्गी से नकदी एवं दस्तावेजों से भरा बैग पार कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित विभिन्न स्थानों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लंबी जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद संदिग्धों के हुलिए एवं वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस को आरोपी की लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने पत्थलगांव पहुंचकर घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी शिवम कुमार नट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बैंक के बाहर मोटी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी करता था और मौका मिलते ही औजारों से स्कूटी की डिग्गी खोलकर वारदात को अंजाम देता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ब्योहारी पुलिस के सहयोग से सह-आरोपी अरुण कंजर उर्फ लेदहा कंजर के ठिकाने पर दबिश देकर चोरी की राशि में से ₹1 लाख नगद बरामद किए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह एवं आरक्षक सुरेंद्र बैस की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की कार्यकुशलता एवं साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की है।

सीधी से गिरीश शुक्ला की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes