भैरूंदा में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 एवं पीएम जनमन योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 25 ग्रामीण सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 में शामिल करने की मांग रखी।
विधायक ने करीब 45 किलोमीटर लंबी सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी देने हेतु मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
राजीव गुप्ता
