Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मझौली पुलिस की कार्यवाही : 1 किलो 300 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार...........NN81





। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मझौली थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग ₹13 हजार बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मझौली के मार्गदर्शन में थाना मझौली पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम तिलवारी के पास संदिग्ध हालत में अवैध गांजा लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही थाना मझौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामनिहोर पनिका पिता शिवकरण पनिका उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रूपईडोल थाना मझौली जिला सीधी बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक झोले में रखा 1 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गांजा रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, आरक्षक अक्षय तिवारी एवं चालक आरक्षक अलताज मंसूरी की सराहनीय भूमिका रही।

सीधी संवाददाता गिरीश शुक्ला की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes