Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाए जाने पर धनौरा में जश्न, पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई.........NN81




मंडी धनौरा । उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में भूपेंद्र चौधरी को पुनः स्थान मिलने और मंत्री पद की शपथ लेने की खबर से धनौरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। रविवार को नगर के मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर भारी उत्साह के साथ जीत और विश्वास का जश्न मनाया।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्रित हुए। जैसे ही मंत्रिमंडल में भूपेंद्र चौधरी के नाम की आधिकारिक पुष्टि हुई, पूरा क्षेत्र 'जय श्रीराम' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बाजार में उत्साह का माहौल ऐसा था कि राहगीर भी इस उत्सव का हिस्सा बनते नजर आए।


इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भूपेंद्र चौधरी को दोबारा जिम्मेदारी मिलना संगठन और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा:

"प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और अंत्योदय के संकल्प पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।"

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

जश्न के इस कार्यक्रम में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सरदार सेवा सिंह, अनुज संधू,शरद गर्ग, सुरेश ढिल्लों धमेडी,राजू बादशाह, हितेश एडवोकेट,सतीश, दुलीचंद गीहर, प्रत्यक्ष शर्मा, सचिन अग्रवाल, राजीव उपाध्याय, गौरव अग्रवाल, विनीत, अंकित शर्मा, सुनील प्रजापति, दिवेश तंवर, विशाल कौशिक, पवन वर्मा, मास्टर जगतवीर सिंह, गुरदीप सिंह, अमित अग्रवाल,नितिन यादव और राजू शर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes