नाथद्वारा नगर में सोमवार को जाने-माने सिंगर, म्यूजिक कंपोजर ओर अभिनेता हिमेश रेशमिया ने सपरिवार श्रीनाथजी के दर्शन किए ।
रेशमिया अपने परिवार वालों के साथ नाथद्वारा पहुँचे थे, उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए, रेशमिया की ओर से श्रीनाथजी में राजभोग का मनोरथ भी करवाया गया।
जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार उनका स्वागत किया गया, इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फियां खिंचवाई व ऑटोग्राफ लिए ।
उन्होंने बताया कि नाथद्वारा आना उन्हें अच्छा लगता है और यहाँ श्रीनाथजी के दर्शन कर मन को सुकून मिलता है, वे कामयाबी पाने से पहले से यहाँ अपने परिवार के साथ आते रहे है ओर प्रभु की कृपा से ही उन्होंने आज ये मुकाम हासिल किया है ।
दर्शनोपरांत वे उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए ।
परेश पंड्या
