शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन ने 7 मई को इंडिया स्लामिक सेंटर दिल्ली में सावित्री बाई फुले अवॉर्ड 2026 को आयोजन किया जिसमें देश भर से उन लोगों का चयन किया गया जिन्होंने किसी भी विधा में उपलब्धियां हासिल की हो वहीं राजगढ़ से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करेड़ी गांव के राजेश वर्मा का चयन इस सम्मान के लिए किया गया ओर 7 मई को उन्हें सावित्री बाई फुले अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया, राजेश वर्मा एक अंतर्राष्ट्रीय मॉडल ओर दिव्यांग खिलाड़ी है जिन्होंने मॉडलिंग में कई बार मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया हुआ है और खेलो में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं उन्होंने दोनों पैर से दिव्यांग होने के बाद भी हार नहीं मानी और अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोर न बनाते हुए अपनी ताकत बनाई और मध्य प्रदेश के लिए व्हीलचेयर पर क्रिकेट खेलते है फुटबॉल खेलते हैं, बास्केटबॉल, पंजा कुश्ती, भाला फेंक, गोला फेंक, में भी उन्होंने मेडल जीत रखे हैं। इसी के साथ राजेश वर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं उन्हें इंस्टाग्राम ओर फेसबुक पर 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें दिव्यांग आइडियल भी कहा जाता हैं। वो भारतीय दिव्यांग संगठन में प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश के रूप में कार्य करते हैं और दिव्यांग अधिकार की लड़ाई लड़ने का काम भी करते हैं। ऐसी अनेक प्रतिभा के धनी राजेश वर्मा ने राजगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश उन पर गर्व करता है। राजेश ने बताया कि वो जन्म से दिव्यांग नहीं थे और उनके जीवन में कभी दिव्यांग शब्द था ही नहीं परन्तु एक हादसे में उनके दोनों पैर पैरालाइज हो गए थे जिसके कारण वो चल फिरने में असमर्थ हो गए ओर जिंदगी से निराश हो गए परन्तु उनके आत्मविश्वास ने उन्हें फिर से लड़ने की शक्ति दी और वो मॉडलिंग की दुनियां में उतरे जहां उन्हें कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ा और लगातार मेहनत करते गए ओर आज समाज के सफल लोगों में इनका नाम आने लगा है। राजेश का कहना है कि वो अपने देश के लिए ओलंपिक में मेडल लेकर आए ओर पूरे देश का मान बढ़ाए लेकिन उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि राजगढ़ में उन्हें किसी प्रकार से शासन प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा। उनका कहना है कि अगर उन्हें कही से थोड़ा बहुत सहयोग मिल जाएं तो वो बहुत जल्द देश के लिए गोल्ड मेडल लाकर देश का मान बढ़ाएंगे।
