Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देवास जिले उदयनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम रायसिहपुरा में नर्मदा पाइप लाइन डालने के लिए एन एल टी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खेतो में बड़े बड़े पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था।..............NN81


 देवास जिले उदयनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम रायसिहपुरा में नर्मदा पाइप लाइन डालने के लिए एन एल टी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खेतो में बड़े बड़े पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था।


और कहा गया था कि तब तक आपकी जमीन फसल बोने लायक नहीं होगी तब आपकी जितनी जमीन उबड़ खाबड़ होगी उसका मुआवजा दिया जाएगा ।


पीड़ित किसान रुकड़िया फतेहसिंह गंगाराम सहित रायसिंहपुरा की महिलाओं ने कहां की करीब 4 साल पहले कंपनी ने काम किया था 2 साल का मुआवजा भी दिया परंतु कंपनी का काम पूरा हो गया अभी तक हमारे खेत को साफ नहीं किया गया है।


 हमने कहीं बार कंपनी का कर्मचारियों को खेत समतल करने का बोला हर बार 10 दिन 15 दिन का बोलकर बात को टाल देते हैं ।


सोमवार के दिन कंपनी के अधिकारी एवं उदयनगर तहसील  में 2 साल का मुआवजा बचा हुआ हे उसकी  लिखित में उदयनगर तहसील में आवेदन दिया है ।


और हमने निवेदन किया है कि हमारी जमीन को बारिश से पहले हमारी जमीन को समतल किया जाए और 2 साल का बचा हुआ मुआवजा भी दिया जाए।


 किसी प्रकार का विवाद ना हो इसलिए हमने कटाफोर्ड थाने में भी लिखित आवेदन दिया है

संवाददाता मोतीलाल गोयल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes