मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भारतीय मजदूर संघ जिला पदाधिकरियों एवं आशा कार्यकर्ताओँ की बैठक रखी गई सर्वप्रथम सभी ने मां वैष्णो देवी को प्रणाम किया इसके बाद बैठक प्रारंभ की गई बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा संघ की रीति नीति से सभी आशा कार्यकर्ता बहनों को अवगत कराया गया एवं उन्हें संघ के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए आमंत्रित किया गया सभी बहनों ने भारतीय मजदूर संघ की नीति की सराहना की एवं विश्वास जताते हुए संगठन से जुड़ने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की संगठन के पदाधिकारी द्वारा संगठन से जुड़ने के लिए सभी बहनों को शुभकामनाएं दी पदधिकारियों द्वारा संगठन की ओर से हर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया, श्रीमती अनीता महावर तहसील उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ द्वारा सभी बहनों को अंग वस्त्र पहनाकर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता दिलाई गई इसके बाद आशा कार्यकर्ता संघ ब्यावरा तहसील इकाई का गठन किया गया जिसमें श्रीमती पिंकी सोनी अध्यक्ष ,श्रीमती रीना शर्मा उपाध्यक्ष ,श्रीमती चिंतामणि यादव उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रफुल्ल सोंधिया महामंत्री, श्रीमती तन्वी गोरी संयुक्त मंत्री ,श्रीमती ज्योति शिवहरे कोषाध्यक्ष, श्रीमती रेखा शर्मा मंत्री, श्रीमती नंद सोलंकी कार्यालय सहायक ,श्रीमती निर्मला मीणा संगठन मंत्री, के पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्ति प्रदान की गई संगठन की ओर से सभी को शुभकामना प्रेषित की गई इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना ,जिला मंत्री संजय शेखर शर्मा ,ब्यावरा तहसील अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह लोधी ,अधिकारी कर्मचारी पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष बापूजी सुमन साथ ही श्रीमती किरण बाला सोनी ,श्रीमती रंजीत यादव ,मीना कुशवाहा ,मंजू यादव, प्रमिला सोंधिया ,बादाम बाई, रीना वर्मा ,सुमन शिवहरे, राधा मीणा, सुनीता जाटव उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में संजय शेखर शर्मा को राजगढ़ जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी के उत्कृष्ट कार्यो के लिए महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल मे सम्मानित किए जाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी के द्वारा उनका फूल माला से स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई .
अमन खान इंकलाबी
