प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमरोहा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और फूलमालाओं व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज प्रजापति ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस भरोसे पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सुभासपा हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन विस्तार के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा और गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। प्रदेश सरकार में सुभासपा की भागीदारी से कमजोर वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी मजबूती से उठाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि बलराज प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि श्री प्रजापति लंबे समय से पार्टी और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिसका लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
इस दौरान पंडित राम अवतार शर्मा, आदेश अमरोही, डॉ. जगत सिंह गुर्जर, पवन कुमार, पंडित योगेंद्र शर्मा, विवेक कुमार, जुबैर अहमद और इस्लामउद्दीन इदरीसी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट:-मौ। अज़ीम अमरोहा
