*घटना का विवरण 😗
दिनांक 22-23 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात चोरी होने की सूचना के आधार पर थाना बरेली में अलग-अलग अपराध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
*पुलिस कार्यवाही 😗
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *श्री आशुतोष गुप्ता*, पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन, *श्री कमलेश कुमार खरपूसे*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन एवं *श्री कुंवर सिंह मुकाती*, एसडीओपी बरेली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अजय पारदी की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा दिनांक 22-23 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादियों के घरों में चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम चांदी के जेवरात एवं नगदी 3000 रुपये, कुल *मशरूका कीमती लगभग 1,21,000 रुपये* बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बाड़ी में भी चोरी का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। मामले में फरार अन्य 04 आरोपियों की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी 😗
अजय पारदी पिता दिनेश पारदी, उम्र 47 वर्ष, निवासी अमरावद कला, थाना बाड़ी, जिला रायसेन।
*सराहनीय भूमिका 😗
थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता, उनि रामप्रसाद गोहे, उनि नेहा अहिरवार, सउनि सोन सिंह, सउनि संतोष रघुवंशी, प्रआर 70 राजेश राजपूत, प्रआर 58 संजय यादव, प्रआर 08 नारायण भार्गव, आर 733 मुकेश यादव, आर 728 महेन्द्र राजावत, आर 275 मुकेश पटेल, आर 15 देवेन्द्र राजपूत (थाना बाड़ी)व साइबर टीम रायसेन की सराहनीय भूमिका रही।
संवाददाता रोहित साहू
