हरियाणा के नूंह में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। इस हादसे में जालौन में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।
इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना जताते हुए उनके परिजनों के दुख में सहभागिता प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके परिजनों को सौंपा जाए।साथ ही, शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा हरियाणा के नूंह जिले में हुआ, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस विभाग में भी अपने साथियों को खोने का गहरा दुख देखा जा रहा है।
संवाददाता धर्मेंद्र भगत
