Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन.............NN81



प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार सुबह नाथद्वारा पहुंचीं ओर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

यहां तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से उप मुख्यमंत्री ने फोन पर बात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर विकास के कार्यों को लेकर चर्चा की, जिसके बाद दिया कुमारी ने प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए, 

दर्शनोपरांत उप मुख्यमंत्री का मंदिर परम्परा अनुसार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने अभिनंदन किया व रजाई उपरणा ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रसाद भेंट कर समाधान किया । 


दिया कुमारी ने बताया कि उनके सांसद रहते नाथद्वारा काफी आना जाना हुआ था और श्रीनाथजी से एक लगाव हो गया है, यहां आकर मन को सुकून मिलता है ओर श्रीजी से देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की है । 


इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र  कुमार पंड्या, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, रोहित गुर्जर, कमलेश पालीवाल, भाजपा महामंत्री प्रदीप काबरा, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, संदीप श्रीमाली, मंगल सिंह चौहान, गिरीश पुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

परेश पंड्या 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes