Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम हैं चुनाव नतीजे - कोठारी, भव्य आतिशबाजी कर प.बंगाल की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया..........NN81



भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एव राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन की रणनीति तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम आज देशभर में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है।

विधायक कोठारी ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब तुष्टिकरण  की राजनीति को नकार रही है तथा विकास और सुशासन की नीति को स्वीकार कर रही है।

कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं तथा महिलाओं, किसानों और युवाओं के हित में लिए गए निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा का कार्य करेगी तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को आगे बढ़ाएगी।

बैठक के प्रारंभ में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तुलसीराम शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आंदोलन को याद किया। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व माहौल बना है तथा केरल में भी भाजपा का खाता खुलना ऐतिहासिक है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान ने स्वतंत्रता आंदोलन में पश्चिम बंगाल की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा पूरे देश में मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजा राममोहन राय और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति के कारण पश्चिम बंगाल में मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रणनीति के कारण भाजपा को देशभर में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने ने यह भी कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प. बंगाल में पानी हटी विधानसभा की जिम्मेदारी मिली जिसका तीन माह तक बखूबी निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा के लिए प्रेरित किया जिसका परिणाम है कि आज विजय का परचम लहराया है।

 गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व बंधु सिंह राठौड़ ने भाजपा की जीत पर सभी को बधाई देते हुए विधायक अशोक कोठारी के कार्यों की प्रशंसा की।

नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड ने कहा कि भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया।

अंत में राष्ट्र सेविका संघ की निरंजन सोनी ने भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल टाक ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के पश्चात ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भाजपा की जीत का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर  भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल दाधीच,  तेज मल शर्मा, पवन लोढ़ा, मनोज भारद्वाज , छीतर मल गैंगट , आनंद चपलोत, एडवोकेट अर्पित कोठारी, सत्य नारायण गुग्गड़,मूल चंद बहरवानी, भगत सेन, राज कुमार पगारिया , भवानी शंकर दुदानी, कविता छिपा,  चेतन मानसिंहका, संजय राठी, कमल कोठारी , एडवोकेट राघव आचार्य, राजकुमार इनानी, गजेन्द्र सिंह राठौड़ , गोविंद नारायण राठी, विजय व्यास, दुर्गा लाल सोनी,  दुर्गा लाल बारेठ, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज, गिरींद्र मिश्रा, दिलीप सोनी, बिलेश्वर  डाड, सुधांशु जैन, सुनील शर्मा, सात्विक शर्मा, जय गुरनानी, कन्हैया लाल जगतियानी  बादल सिंह राठौड़, डॉ भवानी शंकर, राहुल कटारिया सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes