भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत आमली मोती खेड़ा में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब के पास एक तेंदुआ दिखाई देने की खबर सामने आई। सुबह-सुबह खेतों और तालाब की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जैसे ही तेंदुए को देखा, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ कुछ देर तक तालाब के आसपास घूमता रहा, जिसके बाद वह पास के झाड़ियों और पहाड़ी इलाके की ओर बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने या सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की है। साथ ही बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। रिपोर्टर प्रकाश चंद्र भीलवाड़ा
