Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला कारागृह भीलवाड़ा में “लीगल एड हेल्प डेस्क” शुरू कैदियों के परिजनों को दी जा रही निशुल्क विधिक सहायता.....NN81


 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा द्वारा जिला कारागृह भीलवाड़ा के मुलाकात कक्ष में “लीगल एड हेल्प डेस्क” स्थापित किया गया है। यह हेल्प डेस्क प्रत्येक सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक संचालित किया जाएगा, जहां LADCS अधिवक्ता एवं पीएलवी द्वारा प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार शुक्रवार को डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल लीगल एड श्री सारांश चतुर्वेदी ने जिला कारागृह में स्थापित हेल्प डेस्क पर कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों का पंजीयन किया तथा निर्धारित प्रारूप में प्रपत्र भरवाकर आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई।

इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश भीलवाड़ा श्री अभय जैन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल भार्गव ने जिला कारागृह स्थित लीगल एड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल श्री सारांश चतुर्वेदी से भरे गए प्रपत्रों एवं दी जा रही विधिक सहायता की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक श्री शैलेन्द्र फौजदार, जेलर श्री हीरालाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी श्री मनोज व्यास, श्री राज्यवर्धन, श्री सुरेश प्रजापत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes