Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा मंडल बलौदाबाजार ग्रामीण की मासिक बैठक रवान हुआ सम्पन्न भाजपा नेत्री स्व:श्रीमती शांति वर्मा को दी गई श्रद्धांजलि.......NN81

 


 ग्राम रवान में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों एवं जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक की शुरुआत भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण,  तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में आगामी जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को चिन्हित करें एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में प्रत्येक माह के प्रथम दिवस में मासिक बैठक द्वितीय तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र की बैठक वह चतुर्थ सप्ताह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को बूथ स्तर पर सुनना व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वही मंडल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वर्गीय श्रीमती शांति वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित रविशंकर वर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल. दिनेश साहू जिला सोशल मीडिया प्रभारी. मदन वर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी. रेवाराम साहू जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ.गंगा दास मधुकर. जवाहर वर्मा. महामंत्री दव्य विष्णु साहू.मुरारी कन्नौजे. लक्ष्मीकांत वर्मा. परेश वैष्णव.सेवक राम साहू. डॉ गुलपत ध्रुव. गजेंद्र नायक.उर्मिला वर्मा. बहादुर साहू. लक्ष्मी नारायण वर्मा. थानु राम कोसले. आसाराम वर्मा. जेठू राम कोसले.घनश्याम वर्मा.शिव साहू. कोमल वर्मा. नरेश वर्मा. दिनेश नायक.सहदेव वर्मा अक्षय भारती. राजू बिजोरा. युवराज सेन. राजकुमारी यदु. यशवंत वर्मा. अवधेश ध्रुव. लाला ध्रुव समस्त जिला मण्डल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता कार्यक्रम उपस्थित थे

संतोष पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes