आगरा के अकोला गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर गांव में भारी नाराज़गी देखने को मिली।
ग्रामीणों ने लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर फेंक दिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विरोध के चलते बिजली विभाग की टीम को बिना कार्य पूरा किए ही वापस लौटना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है। इसी कारण उन्होंने पुराने मीटर ही बनाए रखने की मांग उठाई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी भी की जा रही है।
संवाददाता - विवेक लवानिया
