जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 👮♂️
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में थाना पठारी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्रवाई की गई। ✅
📌 घटना का संक्षिप्त विवरण:
📅 दिनांक 27.04.2026 को थाना पठारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति 🚗 सफेद रंग की थार रॉक्स कार में अवैध शराब लेकर त्योंदा से पठारी की ओर आ रहे हैं।
⚡ सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरखेड़ा के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।
🔍 चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
👮♂️ मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
⚖️ पुलिस की कार्रवाई:
📄 आरोपियों के विरुद्ध थाना पठारी में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
🏛️ आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
📦 जप्त सामग्री:
👉 🍾 50 पेटी इंग्लिश गोवा मदिरा (2500 क्वार्टर) – ₹3,50,000/-
👉 🥃 20 पेटी बॉम्बे व्हिस्की (1000 क्वार्टर) – ₹1,50,000/-
👉 🚙 थार रॉक्स कार (MP 04 YV 2398) – ₹20,00,000/-
👉 💵 कुल मशरूका कीमत: ₹23,50,000/-
👤 आरोपी का विवरण:
👉 अक्षय घोसी (उम्र 22 वर्ष), निवासी माता माडिया, जिला सागर
👉 अमित घोसी (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, केसली (सागर)
👏 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
👮♂️ थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह बुंदेला
👮 प्रधान आरक्षक विपिन यादव
👮 आरक्षक चंद्रहास मालवीय
👮 आरक्षक शैलेंद्र सिंह दांगी
👮 आरक्षक शिवम सिंह तोमर
👮 आरक्षक सौरभ दीक्षित
📢 विदिशा पुलिस का संदेश:
🚫 अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
⚠️ कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#VidishaPolice #MPPolice #IllegalLiquor #PoliceAction #CrimeControl #LawAndOrder #ExciseAct #PoliceOperation #BreakingNews #TharRoxx #Seized #MadhyaPradesh #DeshKiSeva #PoliceAlert #ActionMode
संवाददाता रोहित साहू न्यूज नेशन 81
