Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार...NN81




अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। परिवार का कहना है कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, युवक 6 मई 2026 की रात घर से लापता हो गया था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी कि युवक को आखिरी बार गांव के ही कुछ युवकों के साथ देखा गया था।

परिवार का आरोप है कि 7 मई की सुबह गांव के एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। शव जमीन के करीब था और गले में रस्सी बंधी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने नामजद लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोप है कि बाद में तारीख और समय में बदलाव के साथ रिपोर्ट दर्ज की गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों की ओर से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा 


बाईट मृतक के परिजन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes