जनपद अमरोहा की तहसील धनौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैल मुस्कम के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि, चकरोड और कूड़ी गड्ढों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अमरोहा को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पैमाइश के बाद भी अब तक कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे गांव में आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, राजस्व विभाग द्वारा 22 अप्रैल 2026 को ग्राम की सार्वजनिक/सरकारी भूमि, गाटा संख्या 384 और 391, चकरोड एवं कूड़ी गड्ढों की पैमाइश की गई थी। जांच में सरकारी भूमि और चकरोड पर अवैध कब्जा पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद 2 मई 2026 को भी समाधान दिवस में कब्जा हटाने की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध कब्जे के कारण गांव के रास्ते बाधित हो रहे हैं और कूड़ी गड्ढों पर कब्जे की वजह से सड़क किनारे कूड़ा डालना पड़ रहा है। इससे गांव में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
प्रार्थी जयवीर सिंह (प्रधान पति) एवं अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भेजकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सरकारी भूमि, चकरोड और कूड़ी गड्ढों को कब्जा मुक्त कराया जाए। साथ ही भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा
बाईट जयवीर सिंह
