Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फतेहपुर व हरनावदा पिथा ताकाजी महाराज मंदिर परिसर में संगीतमय शिव पुराण कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ.......NN81


पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावदा गजा के फतेहपुर एवं हरनावदा पिथा गांव में आयोजित श्री संगीतमय शिव पुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान


 कथावाचक पंडित श्री गोवर्धन लाल जी पुरोहित ने अपने मुखारविंद से भगवान शिव की महिमा एवं धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर हो गए।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया ने भी कथा स्थल पहुंचकर महा आरती में भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कथा पांडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में ग्रामवासी गुमान


 सिंह फतेहपुर, प्रेम सिंह, पिरुसिंह पटेल, बालू सिंह, ईश्वर सिंह, धुले सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes