Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वंदे गंगा अभियान के तहत चंवली नदी घाटों की हुई सफाई, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प................NN81

 


पिड़ावा। राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को पिड़ावा स्थित चंवली नदी के घाटों एवं विभिन्न जल स्रोतों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका द्वारा शहरी रोजगार योजना के श्रमिकों के सहयोग से श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत शहरी रोजगार योजना की महिला श्रमिकों द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई।


 कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर सूरजकुंड महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इसके पश्चात उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार बालोत के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने सामूहिक श्रमदान किया।


 इस दौरान चंवली नदी के घाटों, सूरजकुंड महादेव मंदिर परिसर, काल भैरव मंदिर परिसर सहित अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पीपल एवं तुलसी का पूजन भी किया गया।


उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार बालोत ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम में तहसीलदार सतीश पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, सुनील शर्मा, सत्येंद्र जैन, नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक श्याम बिहारी, कपिल पाटीदार, शंभूलाल कहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes