Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मारपीट के दौरान एक युवक की मौत, दो घायल..........................NN81



जनपद अंबेडकरनगर के  थाना संममनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनिया स्थित पंचायत भवन के पास शनिवार देर रात रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शरीफपुर निवासी साहिल (22 वर्ष, पुत्र शकील) और जमशेद (पुत्र नसीम) लखनिया बाजार से दूध लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि पंचायत भवन के पास लखनिया निवासी सुनील (पुत्र अमरजीत) और उसके साथियों के साथ रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान साहिल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि जमशेद और दूसरी बाइक पर मौजूद यासीन (पुत्र शरीफ) भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जमशेद और यासीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है।

साहिल की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सह और पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात है। 

दीपक वर्मा/मौहम्मद रजा हैदर कैमरामैन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes