Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश उज्जैन जिला अधिकारी ओपी हारौड के नेतृत्व में खेलो सीखो आगे बढ़ों की तर्ज पर.......NN81



खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश उज्जैन जिला अधिकारी ओपी हारौड के नेतृत्व में खेलो सीखो आगे बढ़ों की तर्ज पर झारड़ा में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है इस कैंप के निरीक्षण के लिए उज्जैन खेल विभाग से महिदपुर ब्लॉक कोर्डिनेटर श्रीमती रागिनी टॉक व कीर्ति राज श्रीवास्तव झारड़ा ग्राउंड पर उपस्थित हुए 

ग्राउंड पूजन के पश्चात कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस सम्मान की बेला में श्री धर्मेंद्र जी प्रजापत अजय जी टांक ओम प्रकाश जी शर्मा संतोष जी शर्मा प्रदीप जी बैरागी आदेश जी खारोल दीपेश जी कुमावत आदि उपस्थित रहे यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 7 मई से 7 जून तक रखा गया है यहां सभी खेलों का प्रशिक्षण निशुल्क करवाया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेल शामिल है कबड्डी खो-खो एथलेटिक्स पिट्ठू वॉलीबॉल आदि खेलों का पूर्णता निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा खेलों से संबंधित तकनीकी शिविर में बच्चों को सिखाई जा रही है साथ ही स्वस्थ शरीर हेतु योग और शारीरिक दक्षता का अभ्यास भी करवाया जा रहा है 

  समय प्रतिदिन शाम 5:00 से 7:00 तक 

स्थान राइजिंग खेल अकेडमी कांटे वाले हनुमान मंदिर झारड़ा इसमें खेल शिक्षक के रूप में प्रमुख कोच श्री तूफान सिंह जी ठाकुर वह श्रीमती सविता जी पालीवाल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन अभ्यास करवाया जा रहा है तथा साथ ही इसमें सहयोगी के रूप में खेल मैनेजर श्री चंदन वर्शी भी शामिल है

  आयोजक/राइजिंग स्टार कबड्डी क्लब झारड़ा उक्त जानकारी श्री शुभम जी मेतवासिया द्वारा दी गई

 संवाददाता प्रदीप बैरागी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes