Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग, मालवा प्रान्त द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित किया गया है। आवेदन में बकरीद से पूर्व गोवंश हत्या एवं गोवंश तस्करी पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संगठन ने गोवंश को भारतीय संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़ा बताते हुए सरकार एवं प्रशासन से सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है।...............NN81

मुख्य बिन्दु

1. गोवंश संरक्षण की मांग

गोवंश को भारतीय संस्कृति, कृषि एवं स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उसकी रक्षा हेतु कठोर कानून लागू करने की मांग।

2. गोवंश हत्या एवं तस्करी रोकने की मांग बकरीद के समय गोवंश की अवैध हत्या और तस्करी बढ़ने की आशंका जताकर पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।

3. पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सीमावर्ती क्षेत्रों एवं सड़कों पर विशेष निगरानी रखकर तस्करी रोकने का आग्रह।

4. पूर्व घटनाओं का उल्लेख

आवेदन में कहा गया कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती, जिससे गोवंश तस्करी जारी रहती है।

5. बड़ा गणेश चौक झारडा पर एकत्रित होकर थाना झारडा पर दिनांक 23/05/2026 को सुबह 10:30 बजे ज्ञापन दिया गया 

6. सड़कों पर आवारा गौवंश की समस्या सरकार से मांग कि सड़कों पर घूम रहे गौवंश के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि दुर्घटनाएँ कम हों।

7. गौमाता को “राज्यमाता” का दर्जा देने की मांग राजस्थान एवं महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए मध्यप्रदेश में भी गौमाता को “राज्यमाता” घोषित करने की मांग।

8. गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग गौचर भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाकर उसे गोवंश संरक्षण हेतु सुरक्षित करने का आग्रह।

 

राज्य पाल के नाम नाम सौपा ज्ञापन थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन दिया गया झारडा प्रखंड मे दिया गया ज्ञापन  जिसमें जिले से अर्जुन सिंह राजपूत जिला गो रक्षा प्रमुख ललित माली जिला कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला सह मंत्री मोहन जी जिला बलो उपासना प्रमुख प्रखण्ड से प्रखंड अध्यक्ष रोहित जी चौहान उपाध्यक्ष ओम आंजना भूपेंद्र सिंह  चौहान मंत्री नरेंद्र सिंह चौहान सह मंत्री कृष्णपाल सिंह सयोजक कमल परमार सह सयोजक अजित सिंह सिसोदिया सुरक्षा प्रमुख सुरेसिंह जी बगड़ावत सत्संग प्रमुख चतर सिंह जी सिसोदिया  सह सत्संग प्रमुख समरथ गुर्जर मठ मंदिर प्रमुख राजेंद्र सिंह जी डाबी धर्म प्रसार प्रचार प्रमुख राहुल जी दशोरिया ज्ञापन वाचन किया नगर से अनूप चौहान, गोपाल जी आंजना झारड़ा नगर,ज़िला प्रखण्ड व खंड समिती ग्राम सिमिति के सभी कार्यकर्ता को उपस्थित रहे एवं आभार व्यक्त प्रखंड अध्यक्ष श्री रोहित जी चौहान द्वारा किया गया

 संवाददाता प्रदीप बैरागी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes