Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शनि देव जयंती पर गांधी नगर मंदिर में तीन दिवसीय अमावस्या मेले का आयोजन.....NN81



शहर के गांधी नगर स्थित 70 साल पुराने प्राचीन शनि देव मंदिर में शनि देव जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय अमावस्या मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


शनि देव सेवा समिति गांधी नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान शनि देव को छप्पन भोग अर्पित किया गया। साथ ही 1100 किलो लड्डुओं का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


मेले के दौरान महाआरती, सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर शनि देव का आशीर्वाद लिया। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था।


कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति अखाड़ा की ओर से अखाड़ा प्रदर्शन भी किया गया। युवाओं ने विभिन्न करतब दिखाकर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।


इस अवसर पर मुख्य पुजारी हीरा लाल जोशी, समिति के पदाधिकारी लक्ष्मण जोशी, मोहन जोशी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes