डोंगरगढ़ - विकासखंड के ढा़रा संकुल से शिक्षा विभाग और एक निजी स्कूल के मिली भगत से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है ।
जिसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से की गई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार ग्राम ढा़रा में संचालित आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा ग्राम ढा़रा में ही संचालित एक अन्य विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर का युडाईस कोड (22090612802) गलत उपयोग करते हुए केन्द्रीकृत परीक्षा 2025-26 में फर्जी तरीके से कक्षा पांचवी में विद्यार्थियों को बैठाया गया है। जो की पूर्णता गलत है।
*युडाईस कोड उपयोग करने की नहीं दी गई जानकारी न ली गई किसी प्रकार की अनुमति*
जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव को दिए गए लिखित शिकायत पत्र में यह बातें सामने आई हैं कि आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा ग्राम ढारा में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन समिति के बिना जानकारी व बिना अनुमति के युडाईस कोड का उपयोग किया गया तथा शाला प्रबंधन समिति से इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी। जिस पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन से आदर्श विद्या मंदिर की उचित जांच एवं कार्यवाही की मांग करी गई है ।
*विद्यार्थियों को बांटे जा रहे हैं फर्जी अंकसुची।*
आदर्श पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को फर्जी अंकसूची जारी किया गया है। जिसमें युडाईस कोड का उपयोग करने के अलावा नाही विद्यालय का पेन नं दर्ज है और नहीं छात्रों का अपार नंबर दर्ज है। इसके अलावा अंकसूची में संस्था प्रमुख के हस्ताक्षर युक्त सी मोर लगाए गए हैं। जिससे मामला और भी गंभीर व संध्यास्पद हो जाता है।
*उक्त शिकायत पर शिक्षा विभाग की विभागीय प्रतिक्रिया*
बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसे इतने गंभीर मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल का विभागीय पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया परंतु उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा । वही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ने सुशासन त्यौहार में व्यस्तता की बात कहते हुए बाद में मिलने का समय दिया। वहीं ढा़रा संकुल समन्वयक महेंद्र कंवर ने युडाईस कोड के गलत इस्तेमाल करने के संबंध में इसे टाइपिंग मिस्टेक बताते हुए अपना पल्ला झाड़ दिया।
केशव साहू
