Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम बिजोरा का ऐतिहासिक निर्णय..........NN81



आज ग्राम पंचायत बिजोरा के ग्राम बिजोरा में समस्त ग्रामवासियों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में गांव में वर्षों से बनी हुई भीषण पेयजल समस्या एवं पानी की किल्लत को लेकर गंभीर चर्चा की गई।


गांववासियों ने सर्वसम्मति से यह बड़ा निर्णय लिया है कि —

जब तक ग्राम बिजोरा में माँ नर्मदा का जल नहीं पहुंचाया जाता, तब तक ग्रामवासी सरपंची, विधानसभा एवं लोकसभा सहित सभी चुनावों का पुरजोर बहिष्कार करेंगे और किसी भी प्रकार के मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे।


*साथ ही ग्रामसभा द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि गांव में नेताओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।*


ग्राम का कोई भी व्यक्ति किसी नेता को निजी अथवा सार्वजनिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करेगा।


वर्षों से केवल आश्वासन मिले हैं, लेकिन ग्राम की मूल समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। 

अब ग्रामवासी अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।


हम अपना अधिकार मांगते,

      नहीं किसी से भीख मांगते।


*#जय_किसान #ग्राम_बिजोरा #पानी_हमारा_अधिकार*

न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंगपुर 

से राजा जाटव की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes