गोष्ठी में सम्मिलित ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान चौकीदार आशा बहू व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों को भारत – नेपाल बार्डर पर मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, धर्मान्तरण पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिशा निर्देश दिये गये एवं थारू जनजाति से जुड़े व्यक्तियों को सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही विकास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं से अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। एवं इंडो नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में आदिवासी थारू जनजाति के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए गोष्ठी में मौजूद लोगों से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के साथ छोटी बड़ी सूचनाओं को पुलिस के साथ साझा करने एवं निराकरण में सहयोग करने की अपील की गयी। उक्त गोष्ठी में ग्राम प्रधान पिपरौला छैल बिहारी, ग्राम प्रधान कजरिया अमर सेन, ग्राम प्रधान सूडा घुम्मन, ग्राम प्रधान सेड़ा बेड़ा सिंगहिया सोमवती, ग्राम प्रधान सरियापारा राम बहादुर, ग्राम प्रधान भूड़ा प्रेमशंकर, ग्राम प्रधान छेदिया पूरब रामनरेश व थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान, कोटेदार, बी0डी0सी0, आशा बहू, चौकीदार तथा अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति सम्मिलित हुए। गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा जितेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी कवच आउट पोस्ट सूडा उ0नि0 वीर प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी गौरीफन्टा उ0नि0 प्रमीत कुमार, उ0नि0 शिवकुमार सिंह, उ0नि0 तेज बहादुर सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे। गोष्ठी के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्थानीय के अधि0/कर्म0गण को भारत् नेपाल बार्डर पर अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये, थाना स्थानीय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षी एवं महिला आरक्षियों के बैरक तथा भोजनालय का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये तत्पश्चात फुट पेट्रोलिंग व चेकिंग की गयी।
पीयूष गुप्ता
