नंदुरबार जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आदरणीय अश्विनी सानप मैडम का उनके कार्यालय में पहुंचकर गुलाब का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर नंदुरबार जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष तथा इस्माईल दगू जनसेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं राज्याध्यक्ष एजाज भाई बागवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उनके साथ निशांत पार्टी के उत्तर महाराष्ट्र प्रमुख प्रताप दादा सोनवणे, पूर्व नगरसेवक मोहन भाऊ सराफ, मनियार समाज के जिला उपाध्यक्ष नासिर भाई मनियार, कांग्रेस रोजगार एवं स्वरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दत्तू दादा पवार, सिंधी समाज के युवा नेता कपिल भाई सिंधी एवं जितू भाई शाह, साथ ही राजस्थान समाज के वरिष्ठ नेता भरका भाई भी मौजूद थे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप मैडम को नंदुरबार शहर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। साथ ही शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
जाविद शेख
