Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा, शहर के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश..........NN81


 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के साथ शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाटी मैदान, डीएनके कॉलोनी, बाजारपारा स्कूल, गांधी वार्ड स्थित पीएमश्री स्कूल तथा निर्माणाधीन सखी सेंटर भवन का जायजा लेकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए हाउसिंग बोर्ड एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।


विधायक ने कहा कि पुनर्विकास कार्यों के माध्यम से शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes