मेरा युवा भारत औरैया के तत्वाधान में आज दिनांक28-5-2026 को विनायक दामोदर सावरकर जयंती हर्षोल्लास के साथ शिव मंदिर इंटर कालेज अनंतराम विकास खण्ड अजीतमल औरैया में कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री विपिन कुमार जी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी के जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि सावरकर जी भारत के महान सपूत थे एवं क्रान्तिकारी स्वतन्त्रता सेनानी चिन्तक,समाज सुधारक इतिहासकार,कवि ओजस्वी वक्ता थे उपस्थित मुख्य अतिथि द्बारा सावरकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया इस अवसर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी प्रवेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर AUकालेज श्री देव सिंह राजपूत विकास यादव गोलूवाथम, भूत रंग युवा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार अनंतराम अजीतमल उपस्थित रहे।
संवाददाता विकास श्रीवास्तव
