Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

टिटवण खेत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से किसान की मौत ...........NN81


बार्शिटाकली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले टिटवण गांव के खेत इलाके में आज गुरुवार 28 मई को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में कपास की पराटी निकालने के दौरान किसान जीवन मंगू राठोड (उम्र 47 वर्ष, निवासी तिवसा) की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर की पंजा मिट्टी में फंस जाने से उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई जारी है तथा मामले की जांच के लिए फॉरेन्सिक वैन को भी बुलाया गया है।

इस दुखद घटना से पूरे परिसर में शोक का माहौल है तथा किसानों में हड़कंप मच गया है।

संवाददाता असगर खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes