Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण का लिया संकल्प..........NN81



 पिड़ावा द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के तहत बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


 अभियान के अंतर्गत अधिशासी अभियंता राहुल परेवा के नेतृत्व में जल सेवा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता राहुल परेवा ने सभी कर्मचारियों को जल बचाने की शपथ दिलाई तथा आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया


। अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई व्यवस्था में सहयोग किया और स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


विभाग द्वारा 28 मई से 5 जून तक विभिन्न जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत साफ-सफाई, मरम्मत कार्य, श्रमदान तथा विभिन्न इंटेक्स एवं जीएलआर की सफाई जैसे कार्य किए जाएंगे।


इस अवसर पर सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता विनाश मालव, रवि वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी धीरज कुमार जैन, कनिष्ठ सहायक शेख वाजिद रजा कुरैशी, पहलवान सिंह सिसौदिया, शेख मकबूल, अजीत उद्दीन, रामगोपाल, दिनेश जोशी लाखन सिंह नारायण सिंह सहित विभाग के समस्त कर्मचारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes