Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

19.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद...........NN81

भारत-नेपाल सीमा से सटे सम्पूर्णानगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। मेरी जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमलापुरी पुलिया से खजुरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका,जिसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह पुत्र महमूद शाह, निवासी ग्राम बसही थाना सम्पूर्णानगर के रूप में हुई है। जामातलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद रंग की पन्नी में बंधी हुई 19.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (यूपी 31 सीपी 5363), दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक पर्स और उसमें रखी 890 रुपये की नेपाली मुद्रा व 2,110 रुपये की भारतीय नकदी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अभियुक्त नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी व माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किरनपाल सिंह, राजकुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र मिश्रा और कांस्टेबल संदीप कुमार, उमेश वर्मा, दुष्यंत यादव व अंकित कुमार शामिल रहे।

पीयूष गुप्ता 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes