मानपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं, पार्षदगणों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, पीसीसी सदस्य ओपी द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पटेल, युवा नेता विजय गौतम, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष भोला पटेल, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, रवि सेन, पंकज गौतम, ऋतिक प्यासी, शिवशरण पटेल, कुश परिहार, पंकज धुर्वे, संजय पटेल, रामभगत पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
रिपोर्टर -मदनलाल बर्मन
