मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम लसूडिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सितामऊ-जावरा रोड के पास एक जली हुई लाश बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीतामऊ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर शव की हालत बेहद खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।
फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे की बात कह रही है।
संवाददाता रमेशचंद जाट
