Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में लेडीज सूट और साड़ियों के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार..............NN81





गौरीफंटा-खीरी।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सीमा के रास्ते कपड़ों की तस्करी कर नेपाल ले जा रही एक नेपाली महिला को भारी मात्रा में अवैध माल के साथ दबोच लिया। बरामद किए गए कपड़ों की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद माल को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोमवार को पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर एसएसबी कैंप से करीब 500 मीटर आगे पुलिया के पास जंगल के कच्चे रास्ते से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब उसे रोककर पास में मौजूद बोरों की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में तस्करी के कपड़े बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान बिश्ना पत्नी लोकराज भट्ट, निवासी अतरिया वार्ड नंबर 01, गोदावरी, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। महिला के पास से प्लास्टिक के 05 सफेद बोरे बरामद हुए, जिनमें कुल 159 पीस लेडीज सूट, 11 पीस साड़ी और 12 पीस फ्रॉक बरामद की गई। इन सभी कपड़ों को वह बिना किसी वैध दस्तावेज के तस्करी के जरिए नेपाल ले जाने की फिराक में थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल हेमन्त कुमार और महिला कांस्टेबल नाहिद परवीन शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पियूष गुप्ता 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes