Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संयुक्त संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण...........NN81




 खबर हरदा जिले से महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम् की संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने विकासखण्ड खिरकिया अंतर्गत संचालित सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र बारंगी, लोनी तथा खिरकिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत राजीव वार्ड क्रमांक 10 एवं किराये के भवन में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र शिवाजी वार्ड क्रमांक 8 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती त्रिपाठी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका, बच्चों के लिये संचालित गतिविधियों एवं समय सारणी अनुसार की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को टीएचआर वितरण तथा पोषण ट्रेकर में एफटीएस शतप्रतिशत दर्ज करने के निर्देश दिये। 

संयुक्त संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने राजीव वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित गर्भवती महिला की गोदभराई कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आयरन युक्त भोजन, कैल्शियम, विटामिन युक्त आहार एवं भोजन में विविधता रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं परामर्श दिया। इसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय खिरकिया का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।

 संवाददाता अनिल मालवीय 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes