Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बैग में सूट, साड़ी और ड्राई फ्रूट्स... बॉर्डर पार कराने की फिराक में थी नेपाली महिला, पुलिस ने दबोचा,...........NN81



भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैद गौरीफंटा थाना पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ गिरफ्तार किया है। महिला भारतीय बाजार से सामान समेटकर अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में थी। बरामद सामान की कीमत करीब 29,000 रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, गौरीफंटा पुलिस की टीम जब सीमा से सटे बनगवां बाजार से आगे पुलिया के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी एक महिला पुलिस को देखकर सकपका गई। महिला की हरकतें संदिग्ध लगने पर टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने उसे रोक लिया।

जब महिला पुलिसकर्मी की मदद से संदिग्ध महिला के पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे, पन्नी और पिट्ठू बैग की सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। बैग्स के अंदर भारी मात्रा में कपड़े और महंगे खाद्य पदार्थ ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे।लेडीज सूट 29 पीस, साड़ी 04 पीस,काजू व बादाम: 20-20 पैकेट, खजूर 10 पैकेट, तंबाकू 10 लड़ी , पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने अपनी पहचान ईश्वरी कुमारी भट्ट, निवासी जिला डोटी (नेपाल) के रूप में बताई है। वह सामान से जुड़े कोई भी वैध कागजात या रसीद पेश नहीं कर सकी।गौरीफंटा पुलिस ने बरामद किए गए सभी सामान का सीजर (जब्ती मेमो) तैयार कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पकड़े गए माल और आरोपी महिला को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय को सौंप दिया गया है।इस कामयाब कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल नाहिद परवीन मुख्य रूप से शामिल रहीं। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क कर दिया गया है।

पीयूष गुप्ता 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes